.

डीएम ने चीनी मिल परिसर का किया निरीक्षण


किसान चीनी मिल सठियांव के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज चीनी मिल सठियांव और सठियांव चैराहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्ना पेराई से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर लेना सुनिश्चित किया गया है । जिलाधिकारी ने बगास, मोलासिस टेंक, एथनाल पावर हाउस, कन्ट्रोलर रूम, बाउड्रीवाल को देखा और आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मलबा इधर उधर पड़ा है उसे तत्काल साफ कराये। मुख्य स्थानो पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगााने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मिल में कम से कम 15 सी.सी. कैमरा लगना चाहिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंच का अवलोकन किया और मंच के अगल बगल पुराने बिन्डिंग, टीन सेड और पुरानी बाउन्ड्री को एक हप्ते के अन्दर गिराने तथा मलबे को हटाने का निर्देश दिया। उन्होने मिक्सिंग प्लान्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने तथा बालू, गिट्टी को हटाकर साफ कराने का भी निर्देश दिया। उन्होेने जनरल मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्घाटन के अवसर पर पर्याप्त मात्रा में गन्ना इकट्ठा करा लें। उन्होने मिल के बगल में नाला बनवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डा0 बीके यादव, एसडीएम सदर डा0 अशोक कुमार सिंह, मैनेजर ए.एस. पोरस, मुख्य गन्ना सलाहकार डा0 आर.सी. पाठक, गन्ना कमीशनर मण्डल राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव उपस्थित थें। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा सठियांव चौराहे का निरीक्षण किया गया। चैराहें के सुदृढ़ीकरण, चुड़ीकरण एवं सौन्दीर्यीकरण हेतु अधिशासी अभियन्ताा पीडब्लूडी मिथिलेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि चैराहों को शीघ्र बी0एम0 कराना सुनिश्चित करें तथा चैराहे से चीनी मिल को जाने वाली सड़क को नये सिरे से बनाने के लिए आज ही एस्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे उप जिलाधिकारी सदर डा0 अशोक कुमार सिंह को निर्देशित किया कि सड़क के चौड़ीकरण करने में आने वाले मंदिर को दुसरी जगह शिफ्ट करें। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment