आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर के पास खड़ी ट्रक में बाइक घुसने से आईटीआई छात्र सहित दो की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के पनदहा नोनहरा गांव निवासी विवेक भारती (22) पुत्र कन्हैया जौनपुर जनपद के खेतासराय कस्बा में स्थित आईटीआई कालेज का छात्र था। वह कालेज से घर गया था। शुक्रवार की देर शाम विवेक क्षेत्र के लाडपुर पहाड़पुर गांव निवासी गौतम 21 पुत्र प्रदीप के साथ बाइक से जौनपुर जनपद के शाहगंज कस्बे के लिए रवाना हुआ। रात करीब सवा दस बजे दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव के पास पहुंचे। बताते है कि दोनों नशे में थे तेज गति होने से वे सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाये। बाइक सीधा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गयी। दुर्घटना में विवेक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गौतम को जिला अस्पताल ले आयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये है। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये।
Blogger Comment
Facebook Comment