आजमगढ़ : सदस्य विधान परिषद चुनाव का परिणाम आने में अब 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। दोपहर तक मामला साफ होने की उम्मीद। चुनाव की मतगणना छह मार्च को नेहरू हाल में सुबह आठ बजे होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। चुनाव मैदान में रहे सपा के राकेश कुमार यादव, भाजपा के राजेश सिंह महुवारी और बसपा के चंदन सिंह के भाग्य का फैसला होगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ एआरओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर कुल आठ सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। दोनों जिलों की कुल 34 मतपेटिकाओं के बैलेट पेपर की गणना के लिए कुल छह टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन गणना कर्मी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। साथ ही हर टेबल पर एक माइक्रोआब्जर्वर (केंद्रीय कर्मचारी) भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर हो रही गणना की निगरानी के लिए एक-एक सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। इसके साथ गणना की हर गतिविधि की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बताया कि पहले पांच टेबल पर पांच-पांच और छठवें टेबल पर चार बैलेट बाक्स के बैलेटपेपर की गणना होगी। इसके अलावा एक टेबल रिटर्निंग आफिसर की होगी। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेशचंद्र श्रीवास्तव, हरिकिशन मिश्रा, शिवप्रसाद सहित निर्वाचन कर्मी थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/एआरओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गणना के समय टेबल के पास संबंधित प्रत्याशी के एक-एक गणना एजेंट रहेंगे। साथ ही प्रत्याशी या उसके चुनाव एजेंट के बैठने की व्यवस्था रिटर्निंग आफिसर के टेबल के पास होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि गणना के बाद परिणाम की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद होगी। परिणाम घोषणा के बाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया
Blogger Comment
Facebook Comment