आजमगढ़। चक्रपानपुर पुलिस चौकी के बगल में चोरों ने एक साथ 6 दुकानों पर हाथ साफकर लाखों का माल उड़ा ले गये। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर पुलिस चौकी के पास स्थित 6 दुकानों का बीती रात ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखा नकदी और सामान समेट ले गये। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुुंचे तो वहां का नजार देखकर उनके होश उड़ गये उनकी दुकानों के ताले तुटे हुए थे और सामान सहित नकदी भी गायब थे। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग चक्का जाम कर दिये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका। जाम की सूचना मिलने के बाद एसपी सीटी विपिन ताडा मौके पर पहुंच गये और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
एसपी सीटी विपिन ताडा इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्जकर आरोपियोंं की गिरफ़्तारी की जाएगी और इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जाम के सम्बन्ध में भी मुकदमा लिखा जा रहा है और जिन लोगो ने भी जाम लगाया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस चौकी के बगल में आखिर कैसे चोरी हुए क्या चोरो के हौसले पुलिस से भी ज्यादा बुलंद है फ़िलहाल पुलिस चौकी के बगल में हुई यह चोरी पुलिस के लिए अब एक चुनौती बन गयी है।
Blogger Comment
Facebook Comment