आजमगढ़। मुबारकपुर में पाइप चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ईस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाशमें जुट गयी है।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्रके भटौरा गांव निवासी 25 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। आरोप है पाइप चोरी करने का आरोप लगाते हुए दो युवको ने इसकी पिटाई की। पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सूत्रों की माने तो आशनाई में युवक की हत्या की गयी है। क्योंकि मामूली सी चोरी में कोई किसी को इतनी बुरी तरह से नही पिटता की उसकी मौत हो जाय।
Blogger Comment
Facebook Comment