आजमगढ़: व्यवसायी का 1.40 लाख रुपया बाइक सवार उचक्कों ने उड़ा दिया। घंटो मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज से घटना का खुलासा हुआ। पीडि़त द्वारा इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मुरादाबाद जनपद के अशरदपुर निवासी पवन बेकरी उत्पाद निर्माण में प्रयुक्त मशीन व अन्य सामानों की आपूर्ति करता है। उसने आजमगढ़, वाराणसी सहित कई जिलों में सामान आपूर्ति किया है। मंगलवार को पवन ने वाराणसी के व्यवसायी से 50 हजार रुपया लिया और फिर देर रात आजमगढ़ पहुंचा। यहां 90 हजार वसूली के बाद शहर के एक होटल में रुक गया। सुबह करीब 8 बजे वह होटल से गोरखपुर के लिए निकला। रोडवेज पर पहुंचने के बाद बैग बस की सीट पर रखकर परिचालक से बात करने लगा। तभी बाइक सवार दो युवक आये और बैग उठाकर फरार हो गये। व्यापारी और परिचालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। व्यवसायी जब बस के भीतर गया तो बैग गायब देख अवाक रह गया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की। कोतवाली में तहरीर देकर पीडि़त गोरखपुर चला गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
1.40 लाख रुपया बाइक सवार उचक्कों ने उड़ा दिया

Blogger Comment
Facebook Comment