जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। जेलों में बन्द बेकसूर मुस्लिम नौजवानों की रिहाई को लेकर पीस पार्टी ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर जिलाध्यक्ष डा0 मो0 आसिफ खान की अध्यक्षता में धरना आयोजित किया गया। संचालन सुफियान अहमद ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि धरने को पार्टी के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मोहीबुल हक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने वायदा किया था कि सरकार बनते ही प्रदेश की जेलों में बन्द बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को रिहा कर दिया जायेगा परन्तु अभी तक सपा सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया और आतंकी, साम्प्रदायिक, गोकशी आदि मामलों में फँसाये गये मुस्लिम नौजवान जेलों में बन्द हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुसलमानों की आबादी 22.7 प्रतिशत है और चुनाव के वक्त उन्हें उनका हक दिलाने का वायदा कर पार्टियाँ सत्ता हासिल कर लेती है परन्तु अपने वायदे भूल जाती है। यही रवैया बसपा तथा कांग्रेस का भी है। सत्ता पाने के बाद में पार्टियाँ आर0 एस0 एस0 के एजेण्डे पर चलने लगती है। उन्हें चुनाव के वक्त ही मुसलमानों की याद आती है।
इस मौके पर शेख इम्तेयाज, अख्तर, इम्तेयाज खान सोनी, जफर खान, शमशीर अंसारी, नीरज वर्मा, फरीद अहमद, अली अहमद, शरीफ अहमद, तारिक आजमी, इकलाख अहमद, मनोज राव, अशहद अबरार, अफजल, मोजिब अंसारी, जमशेद अहमद, कुसुम लता, मंजू चौहान आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
बाद में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित माँग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।

Blogger Comment
Facebook Comment