.

लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र सौपा

देवगांव/आजमगढ़। लालगंज तहसील के अधिवक्ताआंे ने 2012 प्रदेश विधान सभा चुनाव मे दिये गये आश्वासन की स्मरण कराते हुये मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव को सम्बोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को दिया गया। मांग पत्र देने के पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील का चक्रमण करते हुए तहसीलदार के कार्यालय के सामने धरना व प्रर्दशन किया। मांग पत्र की मुख्य मांगों मे अधिवक्ता कल्याण निधि को बढ़ाकर दो सौ करोड़ रुपया किये जाने, युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दिये जाने, वृद्ध अधिवक्ताओं को पेंशन दिये जाने, अधिवक्ताओं की मृत्यु के पश्चात बीमा राशि पांच लाख रुपये किये जाने तथा आन्दोलन कर रहे अधिवक्ताओ के विरुद्ध फर्जी मुकदमा वापस लिये जाने की मांग की गयी। इसका नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता समरबहादुर सिंह ने किया। लालजी सिंह, राजेन्द्रसिंह खन्ना, राणा सिंह, अमरनाथ यादव, धर्मेश पाठक, अशोक अस्थना, अनुज तिवारी, विनयशंकर राय, जितेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार मोदनवाल, अजंनी सिंह, तेजबहादुर मौर्या, आत्मा राम आदि सैकडो अधिवक्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment