.

लखनऊ में छात्र की मौत मामले में आप ने की जांच की मांग

देवगांव/आजमगढ़। लालगंज आम आदमी पार्टी  के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व मे महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव के माध्यम से सौंपा गया । जिसमे लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा सराय के बीएनसीटी कालेज लखनउ के बीटेक के छात्र लवकेश मिश्रा ने विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्पीड़न करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि इसकी जांच कर दोषियो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने तथा पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की। इस अवसर पर श्यामलाल गौतम, डा. डीडी सिंह, परवेज मुशर्रफ, वसीम अहमद, गालिब, मुर्तुजा, रामजनम, आंेकार तिवारी केपी भारद्वाज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
     
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment