.

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

आजमगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जनपद में अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न आयोजन कर महिला दिवस को भव्यतापूर्वक मनाया गया।
सगड़ी क्षेत्र के श्रीरामानन्द सरस्वती पुस्तकालय पर संस्थान द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित कर अनेक प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। ख्यातिलब्ध कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त आर0 पी0 गोस्वामी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
मण्डलायुक्त ने कहा कि महिलाएं सशक्त एवं शक्ति पुंज है। आवश्यकता सिर्फ इतनी है कि इन्हें अपनी शक्ति, कौशल्य एवं प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु समुचित माहौल समाज बनाये। महिला शक्ति के विकास में अवरोध पैदा करने वाली परम्पराओं को दूर कर पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। समाज इनकी शक्ति को पहचाने और समाज के सकारात्मक विकास की दिशा में काम करने हेतु प्रोत्साहित करें।
उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर हर बाधाओं से संघर्ष करते हुए अनेक महिलाओं ने सर्वोच्च स्थान तक पहुँची हैं। आज संसार उनका सम्मान कर रहा है।  समारोह में एस. आई. श्रीमती नगीना राय, डा0 हुमा परवेज, प्रबन्धक, डा0 लिना मिश्रा पेण्टर, डा0 शुभा अग्रवाल डाक्टर, ऊषा यादव, वकील, डा0 प्रज्ञा सिंह लेखिका, फिरदौस जहाँ सदस्य सी0 डब्ल्यू0 सी0 को सम्मानित किया गया।
समारोह में डीआई जी उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आधी आबादी के विकास से देश विकसित होगा।
कार्यक्रम संचालन कर रही हिना देसाई नेू ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाये जाने पर बल दिया और अतिथियों का स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क म में हुनर संस्थान एवं न्यू कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला शिक्षा और सुरक्षा विषय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सपना बनर्जी ने सबका स्वागत किया। संस्थान की टीम मैनेजर कुमारी अनीता साइलेस ने बताया कि महिला परिवार की रीढ़ होती है। इन्हें शिक्षित एवं सशक्त कर समाज की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की आवश्यकता है। महिलाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के लिए सरकारें कार्य कर रही है परन्तु समाज को भी आगे आना होगा। संचालन विभा गोयल ने किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment