.

सरायमीर : त्यौहार के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक


आजमगढ़ : सरायमीर थाना प्रांगण में होली त्योहार के मददेनजर पीस कमेटी की मिटिंग शक्रवार की  सायंकाल  एसडीएम निजामबाद अनिलकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें क्षंत्राधिकारी फूलपुर एस0के0सिंह भी मौजूद रहें। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामों व नगर पंचायत के सम्भ्रान्त नागरिकों व ग्रामों के प्रधान गण मौजूद रहे। होली के पर्व को सभी समुदाय के लोगों को मिल जुलकर मनाने एवं आपसी सामंजस व सौहार्द पूर्ण वतावरण में होली पर्व मनाने की अपील अधिकारियों द्वारा की गयी और कहा गया की किसी प्रकार की समस्या अगर सामने आती है तो स्थानीय थानाध्यक्ष व अधिकारियों को अवगत करायें ताकि समय रहते समस्या का निदान किया जा सके। अन्त में थनाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने सभी लोगों आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी लोगों के सहयोग से क्षेत्र में होली का पर्व सकुशल सम्पन्न हो। अधिकारीयों ने  बैठक में आये लोगों के प्रति आभार ब्यक्त किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment