समारोह की जोरशोर से चल रही है तैयारी
आजमगढ़। कहते है कि प्रतिभाएं मुकाम ढंूढ ही लेती है। ऐसा साबित कर दिखाया है फूलपुर तहसील क्षेत्र के सुदूर गांवो में रहने वाले आठ युवकों ने। उन्होंने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल गांव का मान बढ़ाया बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। अब इन प्रतिभाओं को सम्मानित करने की बारी गांव की है। बुधवार को क्षेत्र के महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल खरसहन कला दीदारगंज में समारोह का आयोजन कर उक्त आठों प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही है।
बता दें कि हाल में लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस 2013 व 2015 के परिणाम में फूलपुर तहसील क्षेत्र के नौ युवाओं ने सफलता अर्जित कर विभिन्न प्रशासनिक पद प्राप्त किये। इसमें फूलपुर तहसील क्षेत्र के इटाकोहियां गावं निवासी सतेंद्र कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव पीईएस सब रजिस्ट्रार, हाजीपुर निवासी कुसुम यादव पुत्री गंगा प्रसाद यादव पूर्ति निरीक्षक, सुदनीपुर निवासी श्रद्धा सिंह पुत्री विशाल सिंह मार्केंटिंग इंस्पेक्टर, करौजा गोधना निवासी त्रिलोकी भारती पुत्र रामबली मार्केटिंग इंस्पेक्टर, इब्राहिमपुर निवासी साहबलाल पुत्र पुत्र केशव प्रसाद पूर्ति निरीक्षक, चकिया निवासी संजय सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह उद्योग विभाग असिस्टेंट कमिश्नर, खेतापट्टी निवासी सुमित सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह तहसीलदार, लसड़ा निवासी अरूण सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह समीक्षा अधिकारी सचिवालय तथा पल्थी निवासी विजय कृष्ण यादव पुत्र ज्ञानेंद्र यादव का चयन समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद पर हुआ है। ये सारे युवा गांव में पले बढ़े और यहीं पढ लिखकर इस मुकाम तक पहुंचे। इनकी सफलता से गांव परिवार ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गदगद है। इस सभी को सम्मानित करने के लिए 25 मार्च को महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल खरसहन कला दीदारगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष द्विवेदी सहित कई अधिकारी भाग लेंगे। समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment