.

रंग पड़ने के विवाद में दो वर्ग आमने सामने, हुआ पथराव

दोनो तरफ से दर्जन से अधिक घायल, कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
आला अधिकारियो ने मोर्चा सम्भाल स्थिति नियंत्रण में किया


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद में बुधवार की पूर्वाह्न रंग लगाने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने सामने हो गये थेय । थोड़ी ही देर में हालात दंगे जैसा हो गया। दोनों पक्षों द्वारा किये जा रहे पथराव में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। पथराव लगभग 4 घंटे तक जारी रहा । पुलिस कप्तान व जिलाधिकारी भी पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गये थे । अभी भी कई थानों की पुलिस भी मौके पर जुटी है। तमाम प्रयास के बाद भी हालात पर काबू नहीं पाया जा सका थक फर जिलाधिकारी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ । 

बताते हैं कि फरीदाबाद बाजार में कुछ युवक सड़क पर होली खेल रहे थे। उसी दौरान कुछ महिलायें बाइक से गुजर रही थी। तभी उनके उपर रंग चला गया थोड़ा विवाद हुआ जिसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गये। जब इसकी जानकारी आस पास के गांव के लोगों को हुई तो एक पक्ष के साथ खोदादादपुर, चकियां, फरिहां संजरपुर, दाउदपुर आदि आधा दर्जन गांव के लोग तथा दूसरे पक्ष के साथ अंबरपुर, बीबीपुर, फरीदाबाद आदि गांवों के लोग खड़े हो गये। इसके बाद विवाद लगातार बढ़ता गया। करीब दस बजे पथराव शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक जारी था। घटना की जानकारी होने पर निजामाबाद, सरायमीर, कप्तानगंज, गंभीरपुर आदि थानों की फोर्स 11 बजे पहुंच गयी थी लेकिन पुलिस बेकाबू भीड़ को नियंत्रण करने में असफल रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र पीएसी व दंगा नियंत्रण टीम के साथ 12 बजे मौके पर पहुंच गये। हालात को काबू करने में मुस्किल आ रही थी। एक पक्ष फरीदाबाद चौक तो दूसरा खोदादादपुर बैंक के पास जमा था और दोनों तरफ से रूक रूक कर पथराव किया जा रहा था
फरीदाबाद दंगे के नियंत्रण की कमान जब डीएम ने संभाली तो बात बन गयी। दोनों पक्ष कुछ शर्तों के साथ मामला शांत करने पर राजी हो गये। अब इस मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच होगी साथ ही एसओ को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अगली बार होली के पर्व पर यहां पहले से ही फोर्स की तैनाती की जायेगी ताकि फिर किसी तरह का विवाद न हो। वैसे मौके पर अब भी तनाव दिख रहा है फोर्स के साथ ही आलाधिकारी डटे हुए है। मौके पर पंहुचे जनप्रतिनिधि को भी विरोध का सामना करना पड़ा।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment