आजमगढ़ : 25 मार्च : जनपद मऊ के चिरैयाकोट बाजार में गत दिनों वाहन एजेंसी मालिक विनोद स्वर्णकार की हुई हत्या में उनके शोकाकुल परिवार से मिलने राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा उनके घर पहुचे। मंत्री से हत्यारो की गिरफतारी न होने पर परिजनों ने नाराजगी जतायी। इस पर मौके से ही आई जी जोन वाराणसी श्री एस के भगत से मोबाईल द्वारा बात करके विश्वकर्मा ने रंगदारी मागने वाले हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी करने तथा परिवार को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी मऊ तथा एस पी मऊ से बात करके परिवार के सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस देने तथा पूरी घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। रामआसरे विष्वकर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्वर्णकार समाज की समस्याओं से अवगत कराने तथा उनकी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन वहां मौजूद लोगों को दिया।उनके साथ स्वर्णकार समाज आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा, विश्वकर्मा महासभा आजमगढ के नगर अध्यक्ष सुनीलदत विश्वकर्मा, राम सिंगार विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment