सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लोक लुभावने नारो की बदौलत केन्द्र में सत्ता पर काबिज है। चार करोड़ लोगो को नौकरी देने का वादे किये। काले धन को सभी के खाते में भेजने के नाम पर वोट मांगे, महंगाई की दुहाई दी। जनता ने इन सभी लुभावने भाषणो को सुनकर केन्द्र में सरकार बना दी। आज सर्राफा व्यापारी आन्दोलनरत है। देश के वित्तमंत्री को उनकी बात सुनने की फुर्रसत नहीं है। अबतक किसी भी बेरोजगार को नौकरी नहीं दिला पाये। किसी के खाते में पैसा भी नहीं आया। चीन की फौजे सीमा पर कब्जा कर रही है और देश के प्रधानमंत्री चीन में अपने स्वागत सम्मान में लगे है। केन्द्र की सरकार सभी मोर्चे पर विफल है।
उन्होने हाल के यूपी के सर्वे रिपोर्ट पर बिना कोई टिप्पणी किये कहा कि अभी भी समय है पार्टी के नेता सरकार के विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाये। उन्होने 2017 में हर कीमत पर सरकार बनाने का सकंल्प लिया। उन्होने कई बार पार्टी नेताओ को सचेत होने की सलाह दी। उन्होने जनता को भी आगाह किया कि यदि यहां के नेताओ से उन्हें किसी तरह की गिला शिकवा है तो वे उसे गोपनीय पत्र के माध्यम से मुझे अवगत कराये। उनकी बात को सुना जायेगा। उन्होने ससंद में सर्राफा व्यापारियो की समस्याओ को मजबूती से रखने का वादा किया।
उत्तर प्रदेश सरकार को अपने संसदीय क्षेत्र की चीनी मिल को समय से पूरा कर देने पर बधाई दी। उन्होने कहा कि आजमगढ़ का विकास शुरू से ही केवल समाजवादी पार्टी ने किया है। जब भी किसी रैली की शुरूआत आजमगढ़ से हुई है तो सपा को जबरदस्त सफलता मिली है। उन्होने इस समारोह को 2017 के चुनाव का आगाज बताया। उन्होने क्रिकेट के खेल की जमकर खिचाई की, कहा जितने देश गुलाम थे वही क्रिकेट खेलते है। अमेरिका कभी क्रिकेट नहीं खेलता। देश की तरक्की के लिए साइकिल रैली, कुश्ती, खो-खो जैसे खेल होने चाहिए।
इस समारोह को पूर्व राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में जो भूल चूक हुई उसी माफ कर आज सरकार आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होने सपा की जमकर सराहना की। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री बलराम यादव, ओमप्रकाश सिंह, रामगोविन्द्र चैधरी, दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद, नफीस अहमद के अलावा विधायक आलमबदी आजमी, संग्राम यादव, आदिल शेख, श्यामबहादुर यादव, बेचई सरोज सहित कई लोग मौजूद थे।


Blogger Comment
Facebook Comment