.

मुलायम ने मिटा दिया आज़मगढ़ के उद्योग शून्य होने का दाग

553 करोड़ 99 लाख 16 हजार रूपये की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ
665 करोड़ 83 लाख 16 हजार रूपये की  35 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास


आजमगढ़ :22 मार्च : लाखों किसानों की उम्मीद और बहुप्रतीक्षित मांग दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हरी झंडी के बाद शुरू हो गई .। अखिलेश यादव ,मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह मंत्री, दुर्गा प्रसाद यादव सहित कई लोगो ने गन्ना पकड़कर मशीन में डाला और शुरू हो गया गन्ना पेराई का काम। इससे एक बार फिर गन्ना किसानों के दिन बहुरने की आशा  जग गई है । बता दें कि आजमगढ़-मऊ जनपद की सीमा पर स्थित सठियांव चीनी मिल का शिलान्यास 1973 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। यह चीनी मिल आजमगढ़, मऊ ही नहीं बल्कि आसपास जिलों के किसानों के विकास में मील का पत्थर साबित हुई थी लेकिन प्रबंधन, सरकार व शासन की उपेक्षा तथा भ्रष्टाचार के चलते मिल की स्थिति बिगड़ती गयी और 2008 में इसे बंद कर दिया गया। इससे न केवल गन्ना किसानों की दिक्कतें बढ़ीं बल्कि हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गये। लम्बे समय मिल चालू करने के लिए आंदोलन होता रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव में चीनी मिल मुद्दा बना। इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसकी मांग जोर-शोर से उठायी गयी। सपा मुखिया जिले के सांसद बने तो प्रदेश सरकार ने 6 फरवरी 2015 को नई चीनी मिल की नींव रखी और रिकॉर्ड समय में आज यह मिल चालू हो गयी।  एक दौर था जब 1973 में बनी सठियांव चीनी मिल जिले का एकमात्र बड़ा उद्योग था। वर्ष 2008 में चीनी मिल के बंद होने से न केवल गन्ने की खेती प्रभावित हुई बल्कि जनपद उद्योग शून्य हो गया था। इस मिल के चालू होते ही उद्योग शून्य होने का दाग जनपद से मिट गया ।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव ,पूर्व सांसद अमर सिंह की उपस्थिति में अरबो रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया ।  चीनी मिल का शिलान्यास 6 फरवरी 2015 को इसी स्थान पर किया था । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ सदर लोकसभा के सांसद मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सठियांव जनपद आजमगढ़ में 333 करोड़ रूपयें से निर्मित 3500 टी0सी0डी0 क्षमता की नवनिर्मित आधुनिक किसान सहाकारी चीनी मिल एवं 15 मेगावाट को- जनरेशन प्लान्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जन सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है। यह चीनी मिल नौ माह में बनकर चालू हुई है। इस चीनी मिल में 15 मेगावाट की विद्युत पैदा होगी तथा इसके शीरे से एथनाल बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस चीनी मिल के चालू होने से मजदूरों, गरीबों, किसानों को सीधा लाभ होगा।
मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता जी के आदेश से आधुनिक चीनी मिल बनी है। यह चीनी मिल समय से पहले बन कर तैयार हुई है। उन्होने कहा कि विकास में सड़को का बहुत बड़ा रोल होता है। दिल्ली से लखनऊ तक और लखनऊ से गाजीपुर, बलिया तक एक्सप्रेस वे बन रहा हैं जो 22 माह के अन्दर बनकर तैयार हो जायेगी। यह एक्सप्रेस वे देश की सबसे बड़ी है। उन्होने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में 17 लाख नौजावानों को लैपटाप नही दिया गया है। समाजवादी पेंशन योजना 45 लाख पात्र लोगों को दिया गया है और अब इसे बढ़ा कर 55 लाख पात्र लोगों को दिया जायेगा। यह योजना भ्रष्टाचार मुक्त है क्योकि लाभार्थी के खाते में पेशन की धनराशि जाती है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि नेता जी ने जो विकास के लिए द्योषणा पत्र जारी किया था, उसे लागू कर दिया गया है। नेता जी के  कथन और करनी में फर्क नही है। हमारी सरकार का मुकाबला कोई भी सरकार नही कर सकती है। उन्होने कहा कि नेता जी की वजह से जनपद को अधिक बिजली मिल रही है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास के लिए कार्य कर रही है तथा बुनकर भाईयों के लिए भी कार्य कर रही है। हमारी सरकार 60 वर्ष के उपर के बनुकर भाईयों को पेंशन देने का  कार्य कर रही है। हमारी सरकार दूध के कारोबार को बढ़ाने के का कार्य कर रही है। वर्तमान समय में 5 लाख लीटर दूध बढ़ाने का कार्य किया है। दूध से अमूल के कारखाने खुल रहे है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नही आने पायेगी। उन्होने कहा कि नौवजवानों को रोजगार देने के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिब्ली एकेदमी लाइब्रेरी के लिए जितने पैसे की आवश्यकता होगी, उपलब्ध करायेगें। उन्होने कहा कि नौवजवानों को खेलने के लिए स्टेडियम और पठन-पाठन के लिए लाइब्रेरी भी बनाएगें। कार्यक्रम के अवसर  पर मुख्यमंत्री ने कुल 38 परियोजनाओं में 553 करोड़ 99 लाख 16 हजार रूपये का लोकार्पण किया। जिसमंे मुख्य रूप से द किसान सहकारी चीनी मिल सठियावं, जिला कारागार, रानी की सराय- निजामाबाद भदुली मार्ग पर ग्राम- चड़ई के पास टौंस नदी पर पूल का निर्माण, माडल स्कूल तेरही, कलहौरा-बिड़हर मार्ग पर सेतू का निर्माण, अहिरौला में टौंस नदी पर सेतु का निर्माण, गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढी़करण, गाीजपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पैप्ड शोल्डर का कार्य, अनावासीय तहसील सदर, सगड़ी, फूलपरु, मण्डलीय जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर आदि मुख्य है।
इसके अलावा उन्होने 35 परियोजनाओं में 665 करोड़ 83 लाख 16 हजार रूप्ये का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, आवासीय तहसील मार्टिनगंज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज नन्दांव, राजकीय अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ में सिधारी हाईडिल चैराहें से गाजीपुर मार्ग पर सठियांव आजमगढ़ के रेल सेक्शन के उपर रेल उपरिगामी सेतु, लखनऊ बलिया मार्ग(रा0मा0 संख्या-34) के चैनेज 270 से 316.506 तक (आजमगढ़ से मऊ तक का भाग) मार्ग का चार लेन हेतु चैड़ीकरण/सुदृ्ढ़ीकरण का कार्य, मार्टिन गंजसे जगहा तक मार्ग का चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, फूलपुर से सिकरौर होते हुए मार्टिनगंज मार्ग का सुदृढ़़ीकरण का कार्य, मार्टिनगंज औरंगाबाद, गम्भीरपुर मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य, बरदह गड़गहन से बर्रा तक मार्ग का चैड़ीकरण/सुद्ढ़ीकरण का कार्य, जियापुर से पचिश्ता सम्पर्क मार्ग पर मंगई नदी पर सेतु का निर्माण, आजमगढ़ दोहरघाट मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, बस स्टेशन अतरौलिया का उच्चीकरण, राष्ट्रीय बालिका इण्टर कालेज अतरौलिया में विज्ञान प्रयोगशाला एवं शिक्षण कक्षो का निर्माण, बूढ़नपुर तहसील के ग्राम गौरा हरदो में वनविहार पार्क के निर्माण का कार्य मुख्य है।  मुख्यमंत्री द्वारा समाजवादी पेंशन के 350, कृषक बीमा दुर्घटना के 17, मिनी कामधेनु के 5, लोहिया आवास के 100, दुकान निर्माण के 9, सोलर पम्प के 22, पुत्री विवाह के 2, विधवा पुत्री विवाह के 6 कुल 511 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किये। इस अवसर पर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा, उर्जा राज्य मंत्री वशीम अहमद, विधायक आलमबदी आजमी, जिलाध्यक्ष सपा हवलदार यादव ने भी अपने-अपने विचारों से जन समुदाय को सम्बोधित किया। इस अवसर पर गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, अनु0जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार राजभर, राज्य मंत्री नफीस अहमद ,एम0एल0सी0 राकेश कुमार यादव, विधायक डा0 संग्राम यादव, बेचई सरोज, अभय नरायन पटेल, श्यामबहाुदर यादव, आदिल शेख, बृजलाल सोनकर, सुभाष पासवान, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री रामगोविन्द चैधरी, ओमप्रकाश सिंह, विजय मिश्रा, पूर्व सासंद नन्द किशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, सुनीता सिंह, आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ आर0पी0 गोस्वामी, प्रमुख सचिव गन्ना राहुल भटनागर, एमडी बी0के0 यादव, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, परामर्शी गन्ना डा0 सुल्तान अहमद, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, संयुक्त अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, जनरल मैनेजर ए0एस0 पोरस उपस्थित थंे। कार्यक्रम के अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रमों का विधिवत संचालन सूचना विभाग के चयनित कलाकार कमलेश यादव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment