.

सर्राफा व्यापारी से दो लाख के आभूषण व नगदी की लूट

एक बाइक पर तीन बदमाशों ने तंमचे से फायर करते हुए फरार
पुलिस बदमाशों की धड़पकड़ के लिए दी दबीश

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ऊचंहुवां बाजार के पास शुक्रवार की सुबह बाठ बजे एक बाइक पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक सर्राफा करोबारी की दुकान में घुसकर सोना-चांदी व नगदी लेकर तमंचे से फायर करते हुए बाजार से भी निकले । इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रवि वर्मा पुत्र शम्भू  वर्मा शुक्रवार को सुबह आठ बजे ऊचहुवां स्थित अपनी सर्राफा की दुकान पर बैठा था । तभी  एक बाइक पर तीन बदमाश अस्लहे से लैस होकर दुकान पर चढ़ गये और धमकाते हुए पीड़िस से आभूषण व नगदी लेकर तंमचे से फायर करते हुए  निकले। पीड़ित के अनुसार किमती आभूषण  व नगदी सहित दो लाख का लूट हुआ है।  इस घटना से क्षेत्र के  व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तरंवा थानाध्यक्ष अनिल चन्द्र तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ पीड़ित रवि वर्मा से जानकारी हासिल किया। पीड़ित ने तरंवा थाने में अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दिया। इस संबध में पूछे जाने पर तरवां थानाध्यक्ष अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है पुलिस बदमाशों की धड़पकड़ के लिए जगह-जगह दबीश दे रही ।
 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment