आजमगढ़। विभिन्न कारणों से झुलसे दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी संतोष की 5 वर्षीय पुत्री रेनू रविवार की सुबह खौलते दूध के बर्तन में गिरकर झुलस गयी। उपचारार्थ उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी लखन्दर का 10 वर्षीय पुत्र अज्ञात कारणों से झुलस गया। उसे पूर्वान्ह 9.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment