.

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने भाजयुमो कार्यकर्ता मथुरा रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी होंगे शामिल 

आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा आजमगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृन्दावन मथुरा में 5-6 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने कैफ़ियात एक्सप्रेस से अलीगढ तक रवाना हो गये अलीगढ से कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाने के लिए पार्टी के द्वारा बस की व्यवस्था की गयी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ,भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जी, एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री , भाजपा शासित प्रदेशो के मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय स्तर के लगभग सभी नेता शामिल होंगे। यह राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा 2017 के शंखनाद यही से होने वाला है इस अधिवेशन में पुरे देश भर से 20 हज़ार से ज्यादा भाजयुमो कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे इन्हें 2017  के चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा तथा केंद्र सरकार की योजनाओ का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। यही कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओ को जन जन तक लेकर जायेगे और 2017 में विजय दिलाएगें। भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ,क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र व भाजपा नेता सुरेश शर्मा  ने कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी का झंडा दिखाकर मथुरा के लिए रवाना किया।
मथुरा रवाना होने वाले कार्यकर्ताओ में प्रशांत सिंह ,अवनीश राय बन्टी, कुशल सिंह गौतम,रविशंकर राय मोनू,ठाकुर अतुल सिंह,दिनेश चौहान,गणेश शंकर मिश्र,सुरेन्द्र यादव,अमित राय,आयुष अग्रवाल, कर्मवीर चौहान,विशाल राय, प्रांजल राय,धर्मवीर चौहान बबलू,शादाब शेख़ ,भावेश मिश्र,राघवेंद्र सिंह,व अन्य सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment