कहा 2017 का शंखनाद होगा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने आज आजमगढ़ में नगर पालिका स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5,6 मार्च को वृन्दावन ,मथुरा में आयोजित होने जा रहा है जिसमे मुख्य रूप से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह ,भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ,एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशो के मुख्यमंत्री व लगभग सभी राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। पुरे देश भर से 20 हज़ार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश से इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रत्येक जनपद से 100 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ का चयन जिलाध्यक्षों द्वारा किया गया है। आज़मगढ़ जनपद से भी 100 कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे।अधिवेशन में कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की योजनाओ से अवगत कराया जायेगा व योजनाओ को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा इस अधिवेशन में बीस हज़ार युवा प्रशिक्षित होकर अपने क्षेत्र में भाजपा के लिए काम करेंगे।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा की कन्हैया व उमर खालिद ने जिस भारत देश का नमक खाया है उसी भारत माँ को गाली दे रहे है ऐसे देशद्रोहियो को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा की देशद्रोहियो का समर्थन कर राहुल गाँधी ने भी देशद्रोह किया है तथा वो युवाओ को गुमराह कर रहे है उनके ऊपर भी वही धाराए लगायी जानी चाहिए जो की उमर खालिद व कन्हैया पर लगायी जा रही है भाजयुमो ने ठाना है की जहाँ कही भी राहुल गाँधी जायेगे वहां पर उनका विरोध होगा अभी युवा मोर्चा ने हाल ही में लखनऊ व अमेठी में इनका विरोध किया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए श्री सिंह ने कहा की पुरे प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे है युवाओ को रोजगार नही मिल रहा है रोज प्रदेश में बहु बेटियो के साथ दुराचार हो रहा है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये नही तो 2017 के चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुरे प्रदेश में सपा की ईट से ईट बज़ा देंगे। आज़मगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव अपनी तुलना नरेंद्र मोदी जी से करते है ,मोदी जी अपने संसदीय क्षेत्र में कई बार दौरा कर चुके हैं और उनके द्वारा गोद लिए गए जयापुर गाँव सिर्फ डेढ़ साल में एक आधुनिक गाँव में परिवर्तित हो चुका है वही मुलायम सिंह यादव अपने संसदीय क्षेत्र में तब आये जब भाजपा के कार्यकर्ताओ में उन्हें लालटेन लेकर खोजना शुरू किया और अभी तक उनके द्वारा गोद लिए गए गाँव तमौली में विकास के नाम पर कुछ भी नही हुआ है। माननीय नरेंद्र मोदी जी से तुलना करने लायक मुलायम सिंह यादव ने आजतक ऐसा कोई काम नही किया है। आजमगढ़ आने से पहले प्रदेश उपाध्यक्ष का अतरौलिया, मंदुरी व जगह जगह युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया शहर आगमन पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भंवरनाथ चौराहे पर उनका स्वागत किया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अवनीश राय बन्टी, मयंक श्रीवास्तव, धर्मवीर चौहान, कुशल सिंह गौतम,परमवीर चौहान,प्रांजल राय, शिवम् यादव,दिनेश चौहान,चित्रांशु राय, पवन सिंह,रवि प्रताप सिंह,पार्थ राय व दर्जनों अन्य कार्यकर्ता युवा मोर्चा कार्यालय पर उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment