.

कुल 478 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हुआ

आजमगढ़ : जिले में बीडीसी के दो और 323 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए रविवार को 125 बूथों पर मतदान हुआ। इस प्रकार बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 474 सहित कुल 478 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। देर शाम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिकाओं को ब्लाक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया। अंतिम फैसला 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना के बाद होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय एवं पंचायत राकेश कुमार ¨सह ने बताया कि बीडीसी के लिए अजमतगढ़ विकास खंड के सुकहना खालसा में 46.08 फीसद वोट पड़ा। इसी प्रकार फूलपुर के नोनियाडीह गांव में भी बीडीसी के दो प्रत्याशी के बीच मुकाबला था। यहां 48.41 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। उधर ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में रानी की सराय में 65 फीसद, तहबरपुर में 59.60 फीसद, मिर्जापुर में 45 फीसद, मुहम्मदपुर में 48 फीसद, पल्हनी में 60 फीसद, लालगंज में 62 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। इसी प्रकार विकास खंड ठेकमा में सदस्य पद के लिए 52.58 फीसद, तरवां में 54 फीसद, मेंहनगर में 59.79 फीसद, जहानागंज में 61 फीसद, सठियांव में 64.55 फीसद, बिलरियागंज में 66.66 फीसद, अजमतगढ़ में 54.60 फीसद, हरैया में 45.38 फीसद, फूलपुर में 56 फीसद, पवई में 51 फीसद, मार्टीनगंज में 56.30 फीसद और अहरौला में 62.12 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment