रेल लाइन को दोहरीकरण एवं विद्युतिकरण कराना अति आवश्यक है - सत्येन
आजमगढ़ ,आज रेलवे स्टेशन पर आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के द्वारा स्टेशन अधीक्षक के अनुपस्थिति में ट्रेफिक इंस्पेक्टर अरूण कुमार यादव को जनपद के रेलवे के विकास के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा। आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति (आविसंस) के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता एस0के0सत्येन ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में करीब 50 लाख की आबादी है। यहाॅ के लोग देश के सभी प्रमुख महानगरों में रोेजी रोजगार के लिए कार्यरत हैं। उनकों यहां से आने जाने के लिए एक मात्र रेल लाइन मऊ आजमगढ़ ,शाहगंज की रेलवे लाइन की सुबिधा उपलब्ध है ,जिसके अन्तर्गत जौनपुर एवं मऊ जनपद के भी कुछ हिस्से आते हैं। यहां की एक बहुत बड़ी जनसंख्या महानगरों से जुड़ने से वंचित रहती है। इसके लिए आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विकास के लिए मऊ ,आजमगढ़ ,शाहगंज के रेल लाइन को दोहरीकरण एवं विद्युतिकरण कराना अति आवश्यक है। पूर्व में घोषित आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को माडल स्टेशन के अनुरूप बनाया जाय। प्लेट फार्म नं0 3 व 4एवं दुसरी वाशिंग पिट भी बनायी जाय। आजमगढ़ से लखनऊ ,कानपुर एवं गोरखपुर,वाराणसी ,इलाहाबाद तक के लिए इण्टरसिटी ट्रेेन चलायी जाय। कोलकाता एवं मुम्बई चल रही ट्रेनों को प्रतिदिन किया जाय। साथ ही उनके आवागमन के समय को भी बदला जाय। जनपद वासियों की ये भी मांग है इलाहाबाद से मुम्बई के लिए चल रही दुरन्तो एक्सप्रेस को एवं वाराणसी से मुम्बई के लिए चल रही महानगरी एक्सप्रेस को आजमगढ़ से चलायी जाय। आजमगढ़ से दिल्ली के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाय। अगर इन मांगों को आगामी बजट में नहीं दिया गया तब जनपदवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रूद्र प्रताप अस्थाना ,अनिल तिवारी ,ज्ञानेन्द्र सिंह ,आजीम ,पारस सोनकर प्रधान ,सुखेदव मुनि राय ,बृजेश यादव ,मुखराम निषाद सभासद ,विजय चैरसिया,डा0बालचन्द ,बालेश्वर सिंह ,रामकुॅवर यादव प्रधान ,राजेश रंजन ,बृजेश शर्मा ,हकिम बेग,अशोक तिवारी ,आनन्द गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment