बालिका सुरक्षा एंव शिक्षण प्रशिक्षण पर विविध कार्यक्रम आयोजित विभिन्न संस्थाओं ने दिया योगदान

आजमगढ़ : फूलपुर: शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां स्थित कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में सोमवार को बालिका सुरक्षा एंव शिक्षण प्रशिक्षण पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान छात्राओ ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर नाटक प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी सुहास एलवाई, शबाना आजमी, डीडीसी ऋतु सुहास ने स्व, कैफी आजमी के चित्र पर माल्यपर्ण और दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल की छात्राओ ने "बेटी बचाओ बेटी पढाओ" नाटक प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कैफी साहब नें गांव में साहसिक और प्रशंसनीय कार्य किया है। अब जिला प्रशासन भी गांव के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि बडे ही गर्व की बात है कि गांव में बालिकाओ की शिक्षा पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। शबाना अजमी ने कहा कि लडका और लडकी के बीच की दीवार को मिटाना होगा। खास तौर से लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत हैं यदि लडकियां अशिक्षित रहेगी तो देश की आधी जनसख्यां अशिक्षित हो जायेगी। कार्यक्रम के दौरान हीरो कम्पनी की ओर से 50 सायकिल छात्राओ को वितरित किया गया। भारतीय स्टेट बैक की ओर से स्कूल का 40 सीट वाली स्कूल बस प्रदान किया गयां वही पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन संस्था की तरफ से स्कूल की एक सौ छात्राओ को पांच हजार प्रत्येक को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में दिया गया। यूनियन बैक आफ इन्डिया की तरफ से छात्राओ को एक लाख सत्तर हजार मूल्य की पुस्तके दी गई। ब्लाक द्वारा गांव में 43 शौचालय स्वीकृत किए गये। संचालन अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया। इस अवसर पर बाबा अजमी, तनवी आजमी, आसुका, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी अमृत लाल बिन्द, परियोजना अधिकारी शिवकुमार पांडेय,डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, शांतिशरण, हसन रिजवी थे।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment