आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में तीन बच्चों का बाप भी सेहरा बांधे शादी रचाने पहुंच गया था। लेकिन ऐन वक्त पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गयी और उसने भण्डाफोड़ कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी।
सामूहिक विवाह में रौनापार थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव निवासी लालबहादुर राम पुत्र श्रीराम ने भी शादी के लिए रजिस्ट्रेषन कराया था। रविवार को वह निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंच भी गया। अभी वैवाहिक कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था तभी उसकी पत्नी सेवन्ती देवी अपने तीन बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गयी और आरोप लगाया कि लालबहादुर उसका पति है। उसके रहते हुए वह दूसरी शादी रचाने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने लालबहादुर को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी। पूछताछ में लालबहादुर ने स्वीकार किया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी मऊ जनपद के कादीपुर गांव निवासी कप्पू के पुत्री सेवन्ती से हुई थी लेकिन अब उसकी पत्नी दूसरे के साथ रहती है इसलिए वह दूसरी शादी कर रहा था।

Blogger Comment
Facebook Comment