.

जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भतीजे की मौत

आजमगढ़.: भाजपा के पूर्व सांसद के भतीजे वीरेंद्र यादव की बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गयी। सबुह अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें जेल से अस्पताल भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकगंज अलीशाह सरावा गांव निवासी वीरेंद्र (42) पुत्र लल्लन यादव भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भतीजे थे। वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव वे भाजपा के टिकट से लड़े थे जिसमें उन्हें सपा के श्याम बहादुर यादव से हार का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी अर्चना यादव पूर्व में पवई व फूलपुर ब्लाक से प्रमुख रह चुकी हैं। हाल में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में फूलपुर ब्लाक से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसी बीच बीते 22 जनवरी को पवई थाना क्षेत्र के भुखली गांव में पूर्व सांसद के पुत्र पूर्व विधायक अरूण यादव और सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव, उनके पुत्र अरूण यादव एवं भतीजे वीरेंद्र यादव सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला पंजीकृत किया था। पुलिस ने उन्हें व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी तरफ ब्लाक प्रमुख चुनाव में फूलपुर से वीरेंद्र यादव और उनकी पत्नी अर्चना यादव का नामांकन हुआ था। अंतिम समय पर जमानत न मिलने के कारण अर्चना को चुनाव लड़ाया गया और वह चुनाव में विजयी रहीं। बताते हैं कि वीरेंद्र की तबीयत पहले से ही खराब थी। पीजीआई लखनऊ से उनका उपचार चल रहा था।

 मंगलवार की शाम वीरेंद्र की जमानत मंजूर हो गयी थी। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 4 बजे उपचार के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गयी।  वीरेन्द्र यादव के पिता लल्लन यादव चक गंजली शाह -सरावाॅ- ग्राम सभा से 20 सालो से प्रधान बने है।इससे पहले 2013 मे  एक सडक दुर्घटना मे इनके छोटे भाई अरविन्द यादव की मौत हो गयी थी। इस घटना से वीरेन्द्र यादव व यादव परिवार को बहुत बडा झटका लगा था  यह जख्म भरा भी नही कि यह विपत्ति आ गई ।   वीरेन्द्र यादव के दो पुत्र टाइगर (14) ,ओम (6) व एक पुत्री रीनू (12) हैं।  उनकी मौत की खबर पर जिला अस्पताल में सांसद समर्थको के साथ ही काफी संख्या में विभिन्न दलों के नेता भी पंहुचे।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment