तांबा लूट कांड में थी दोनों की तलाश
अतरौलिया, आजमगढ़। चालक की हत्या कर गुजरात प्रांत मे तांबा लदे ट्रक को लूटने के आरोप में फरार चल रहे दो सगे भाइयों की तलाश में जनपद में आयी गुजरात पुलिस को मंगलवार की रात अतरौलिया थाने की पुलिस की मदद से कामियाबी हाथ लगी । पुलिस ने लूट कांड में वाछित दो सगे भाइयों को धर दबोचा। गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिंमांड पर अपने साथ ले गयी। क्षेत्र के अजगरा ग्राम निवासी राहुल व उसके सगे भाई गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं। दोनों पर ट्रक चालक की हत्या कर वाहन पर लदे तांबे को लूटने का आरोप था। गुजरात पुलिस आरोपी भाइयों की तलाश में मंगलवार को जिले में आ धमकी। एसपी डीएन मिश्र के निर्देश पर अतरौलिया थाने की पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ क्षेत्र के भेदौरा, मदियापार के अलावा आरोपियों के घर दबिश दी और दोनों को रात करीब दस बजे उनके घर से दबोच लिया।
Blogger Comment
Facebook Comment