.

जीयनपुर और अजमतगढ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

आजमगढ़.: बुधवार की दोपहर जीयनपुर और अजमतगढ़ नगरपंचायत में प्रशासन का बुलडोजर ने लोगों को जाम और अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिला ही दी । अवैध रूप से दुकानदारों द्वारा सड़क की परटी पर किया गया अतिक्रमण कुछ ही पलों में ढहा दिया गया। इससे आम आदमी को राहत तो मिली लेकिन रोजी रोटी छिनने से दुकानदार भी परेशान रहे। इन नगरपंचायत में अतिक्रमण की समस्या काफी पुरानी थी। कई बार इसे लेकर स्थानीय लोग अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों ही नगरपंचायतों में मुनादी कराई गई कि लोग तत्काल सड़क किनारे से अतिक्रमण खाली करें नहीं तो उसे ढहा दिया जायेगा लेकिन प्रशासन की चेतावनी को लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद करीब 12 बजे एसडीएम सगड़ी हिंमाशु गुप्ता, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत जीयनपुर सुरेश कुमार, कोतवाल योगेंद्र कुमार जे सी बी  के साथ दोनों कस्बों में पहुंचे और सड़क किनारे बनाये गये छप्पर आदि को ढहवा दिया। एक घंटे तक चले अभियान से कस्बों में हड़कंप की स्थित रही। एसडीएम ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन लोगों ने फिर अतिक्रमण कर लिया था। इस बार लोगों को चेतावनी दी गयी है। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment