.

आजमगढ़ के सरफ़राज़ ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुचाया

पिछली  05 परियो में 04 अर्धशतक लगाया 

 आजमगढ़ के सरफ़राज़ खान के  शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम 5वीं बार ICC U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है,  इस टूर्नामेंट में सरफ़राज़ ने पिछली पांच परियों में 04 अर्धशतक लगा कर टीम में टीम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।  गौरतलब  है भारतीय 5वीं बार ICC U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है जिनमें तीन बार (2000, 2008 और 2012) वह चैंपियन बनी। भारत के अलावा अब तक सिर्फ पाकिस्तान की टीम पांच बार फाइनल तक का सफर तय कर सकी है। इनमे 2008 विश्वकप विजेता टीम में आजमगढ़ शहर  इक़बाल अब्दुल्ला मौजूद  थे।  अब उनके बाद जिले के सरफ़राज़  खिलाडी होंगे जो  विश्वकप फाइनल खेलेंगे।     मंगलवॉर को बांग्लादेश में खेले गए पहले सेमीफइनल में भारत ने श्रीलंका को हरा कर फाइनल का रास्ता तय किया।  मैच में भी अनमोलप्रीत सिंह  सरफ़राज़ ने शानदार साझीदारी कर भारत  कामयाबी दिलाई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और 27 रन के भीतर ही सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान ईशान किशन आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सरफ़राज़ खान और अनमोलप्रीत की जोड़ी ने भारत की पारी को संभाला और फिर संवारा। दोनों में से सरफ़राज़ ज्यादा खुल कर खेल रहे थे। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया और 59 रनों की बेहद उपयोगी पारी खेली। आउट होने से पहले वो 21 ओवरों में अनमोलप्रीत के साथ 96 रनों की साझेदारी निभा चुके थे। सरफराज़ के आउट होने के बाद अनमोलप्रीत रंग में आए और वॉशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़ दिए। जिसकी बदौलत भारत के पास 267 का सम्मानजनक स्कोर हो सका।   बाद में श्रीलंका  170 रन पर ढेर हो गयी।  भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के लिए उनकी जमकर सराहना की। आजमगढ़ जनपद के बासुपार ग्राम निवासी सरफ़राज़ पिता नौशाद मुंबई में क्रिकेट कोच हैं   की देखरेख  में सरफ़राज़ ने क्रिकेट के दुनिया में जलवा बिखेरा है।  पिछले आईपीएल में बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए सबका ध्यान आकर्षित वाले इस खिलाड़ी ने हाल ही में मुंबई के स्थान पर उत्तरप्रदेश की टीम से खेलने का फैसला करके सबको चौंका दिया था ।  सरफराज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 74 रनों की संघर्ष भरी पारी खेलकर सबका ध्यान आकर्षित किया था। जनपद के लाल के कमाल के प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में हर्ष का मौहाल है।  जिला क्रिकेट संघ के सचिव एस  के ने सत्येन प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा की आशा  है की फाइनल में सरफ़राज़ के शतक से ही भारत के सिर विश्व कप का ताज  सजेगा।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment