कस्बा सराय में ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और इसके फायदों के प्रति जागरूक करते हुये गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों को जिला कोआर्डिनेटर अमित सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति साफ सफाई के बिना स्वस्थ्य नहीं रह सकता। स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ्य मष्तिस्क का निवास होता है। इसके अतिरिक्त खुले में शौच करने के कई नुकसान हैं जहरीले कीट पतंगों के काटने का डर भी बना रहता है। शौचालय बनवा कर शौच हेतु शौचालय का ही प्रयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों को मात्र सरकारी व्यवस्था पर निर्भर रहने से मिशन पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पायेगा, मिशन में आप लोगों का सहयोग जरूरी है। कुड़ा कचरा हर जगह न फेकें।
सहायक खण्ड विकास अधिकारी मक्कल यादव ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुये कहा कि सरकार द्वारा साफ सफाई की मंशा से शौचालय निर्माण हेतु पात्रों का चयन करके धन मुहैया कराया जायेगा। किया की गांव को स्वच्छ सुन्दर रखें।
इस मौके पर उदयभान सिंह, ग्राम प्रधान इस्माइल फारूकी, ग्राम पंचायत अधिकारी पीएन सिंह, इन्द्रमणी पाण्डेय, रमाकांत, कमलेश, गुड्डू शास्त्री, सन्नू, सरोज, अशोक कुमार, फुलझरिया, रीता, संगीता, कुसुम आदि मुख्य रूप उपस्थित थीं।

Blogger Comment
Facebook Comment