आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने दावा किया है कि यह गिरोह जिले में हुई लूट की कई घटनाओं में शामिल रहे है। गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चल रहे पैदल गस्त और सघन तलाशी अभियान में सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम को गम्भीरपुर थानाध्यक्ष आशेष नाथ अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के नंदी भौजाई ढ़ाबा पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे इसी बीच देवगांव कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय भी उक्त स्थल पर पहुंच गये। बताया गया है कि इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली की चार लड़के चोरी की मोटर साइकिल व लूट की नियत से देवगांव से बिन्द्रा बाजार की ओर जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने अछीछी मोड़ के पास बदमाशों की तलाश में लगी थी कि सामने से तीन मोटर साइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हे धर दबोचा। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों दीपक तिवारी पुत्र त्रिवेणी तिवारी निवासी हैबतपुर थाना देवगांव, रितेश रावत पुत्र ऋषि निवासी कोटा खुर्द थाना देवगांव, बंटी सिंह पुत्र सत्येन्द्र निवासी लहुआ कला थाना देवगांव व राजेश पुत्र योगेन्द्र राम निवासी रेउचनपुर थाना देवगांव को गिरफ्तार किया पुलिस ने इनके पास से दो बाइक बरामद किया है जो की चोरी की है ।
पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्रा ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ में बताया कि उन्होने एक बाइक 4 दिन पूर्व मेंहनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की गयी है। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों ने लूट की कई घटनाओ को स्वीकार किया और उसका सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी और लूट की कुछ बाइको को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बेच दिया गया है। पुलिस चारों के गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र ने बताया कि थाना गम्भीरपुर, देवगांव और स्वाट टीम के सयुक्त प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है।

Blogger Comment
Facebook Comment