.

नगर के सुन्दरीकरण अभियान का डी एम ने किया निरीक्षण

आज़मगढ़ 08 फरवरी 2016 -- जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नगर  के सौन्दर्यीकरण, सुन्दरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए रेलवे स्टेशन  तिराहे एवं सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने किये गये कार्यो की प्रशंसा किया इस अवसर पर उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को  सड़क के किनारे नाले को ठीक करने का निर्देश दिया। इसके जिलाधिकारी ने नरौली तिराहे का का निरीक्षण किया तथा पार्क के तीनों तरफ फोर लेन सड़क बनायी जायेगी। इसके बाद फुटपाथ बनेगा सबसे किनारे ग्रिल लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि ग्रिल और फुटपाथ के बीच में टैम्पों के रूकने के लिए  स्थान निर्धारित किया जायेगा। उन्होने बताया कि न्यूर्याक, अमेरिका, दिल्ली के डिजाइन को देखा जा रहा है। जो भी अच्छे से अच्छी डिजाइन होगी उसी के तर्ज पर पार्क का निर्माण कराया जायेगा। इस पार्क को दर्शनीय पार्क बनाया जायेगा। उन्होेने उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस को कहा कि 12 फरवरी के बाद बसें और टैम्पों नरौली पर नही रूकेगें। जो भी बसंे एवं टैम्पों रूकी पायी जायेगी तो उसका चालान किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, दयानन्द मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर डा0 अशोक कुमार सिंह, अधिाासी अधिकारी नगर पालिका ओमप्रकाश, अधि0 अभियन्ता पीडब्लूडी अमिनेा कुमार, समाज सेवी अभिषेक जायसवाल उर्फ दीनू,  नगर पालिका के लाल बहादुर यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment