.

शहर की सड़कों पर पैदल निकले कप्तान

थाना प्रभारी शाम के समय अपने क्षेत्र में घूमेंगे पैदल 

आजमगढ़। डीजीपी के निर्देश के बाद शनिवार को कप्तान दयानंद मिश्र स्वय शहर की सड़कों पर पैदल निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने की चेतावनी दी। जिस बाइक पर तीन लोग सवार से उन्हे रोक कर यातायात नियम के पालन की हिदायत दी। आम लोगों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश के अनुसार अब हर थाना प्रभारी शाम के समय अपने क्षेत्र की किसी न किसी बाजर में पैदल गश्त  करेगा। जिससे की शोहदों  और असामाजिक तत्वों पर सीधी नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि अगले बीस दिन तक यह क्रम जारी रहेगा। पुलिस कप्तान के साथ भारी संख्या में पुलिस बल ने भी भ्रमण किया।   
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment