.

राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने हेतु भाजयुमों ने दी तहरीर


आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने पदाधिकारियों के साथ शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने हेतु शहर कोतवाल को तहरीर दी। श्रीवास्तव ने अपनी तहरीर में लिखा है कि राहुल गांधी ने जे0 एन0 यू0 छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं उमर खालिद सहित अन्य देशद्रोहियों द्वारा भारत विरोधी कार्यक्रम के आयोजन एवं देशद्रोही नारेबाजी करने वालों के समर्थन में बयान देकर हमें ही नहीं पूरे देश के राष्ट्र प्रेमियों को आहत किया है। देशद्रोहियों का समर्थन भी देशद्रोह होता है। इस मौके पर सर्वश्री सौरभ कन्नौजिया, कुशल सिंह गौतम, बजरंग सिंह, अतुल सिंह, रविशंकर राय, अवनीश राय, राजेन्द्र सोनकर, अवनीश चतुर्वेदी, प्रशान्त सिंह, सुजीत पाण्डेय, विशाल राय, प्रांजल राय आदि भाजयुमों के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment