मेंजवा में जुटेंगी नामी गिरामी हस्तियां

आजमगढ। मशहूर शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में पांच दिन तक फिल्मी हस्तियां और फैशन डिजाइनर का जमावडा होगा। गांव में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। रियासत हुसैन ने बताया कि जापानी स्टूडेंट आसुका, मशहूर फिल्म सिने फोटोग्राफर बाबा आजमी और उनके मित्र पूरज 21 फरवरी को गांव आयेगे। 22 फरवरी को सिने तारिका व बाबा आजमी की पत्नी तनवी आजमी का आगमन होगा। 23 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मेजवां गांव में आयेगे। 22 फरवरी को कैफी आजमी गल्र्स इन्टर कालेज में सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस दौरान बालिकाओ की सुरक्षा एंव उनके शिक्षण प्रशिक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में फिल्मी सितारे एंव मेजवां डेनमार्क फ्रेडशिप एसोसिएशन की टीम भी रहेगी। वहीँ आज फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी नम्रता गोयल और सेक्रेटरी प्रतिक्षा के साथ शनिवार की शाम पांच बजे अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची। फतेह मंजिल पहुचने पर ग्रामीणो ने उनका जोरदार स्वागत कियां। महिलाओ ने शबाना आजमी का माल्यार्पण कर आरती उतारी। शबाना आजमी के गांव पहुचते ही काफी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुचे गये। उनकेे आने की सूचना पर ग्राम प्रधान राममिलन प्रजापति द्वारा कैफी आजमी रोड पर भव्य स्वागत गेट बनाया गया था। गेट पर पहुचते ही ग्रामीणों ने शबाना आजमी, नम्रता और प्रतिक्षा का माला पहनाकर स्वागत किया। फतेह मजिल पहुचने पर ग्रामीणो ने शबाना आजमी की मां शौकत कैफी को गांव लाने का आग्रह किया। इस पर शबाना आजमी ने ग्रामीणो को आश्वत किया। कहा कि आप लोग अधिक से अधिक संदेश उनके यहा भेजे। फतेह मंजिल में पहले से डेनमार्क से आये मेहमान बेंटी, सोनिया, क्रिसेन, का स्वागत शबाना आजमी ने खुद माला पहनाकर किया। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश सिंह, गोपाल सुवेदी, सीताराम, हरिश्चन्द्र, जयराम, प्रधान राममिलन प्रजापति, सयांेगिता, सगीता ,अनिरूद्व आदि लोग उपस्थित थें।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment