.

धर्म व भाषा के आधार पर भेदभाव गलत: फ्रैंक इस्लाम


आजमगढ़। अमरीका के प्रमुख और जनपद के मूल निवासी उद्योगपति फ्रैंक एफ. इस्लाम का शनिवार को चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत इस्लाम ने लोगो को धन्यवाद दिया। साथ ही बच्चों को शिक्षा टिप्स भी दिये। कहा कि शिक्षा आपके माता-पिता द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है। इसलिए अपने श्रम, संसाधन, समय का संतुलित और सम्यक प्रयोग करके ही सफलता के सोपान को हासिल कर सकते हैं। कहा कि मैं इस जनपद में और विद्यालय में मिले आपके स्नेह और सम्मान को कभी भूल नहीं सकूंगा। छात्रों को टिप्स दिए कि आपके पास संभावनाएं और संसाधन दोनों है उसका भरपूर लाभ उठाएं। बताया कि विदेशों में भारतीय प्रतिभाओं की काफी मांग है। आप अपनी सोच बड़ी रखें, कठिन परिश्रम करें और प्रत्येक दिन ही नहीं प्रत्येक क्षण एक नयी प्रतिज्ञा करें। छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि कभी भी किसी के साथ धर्म या भाषा के आधार पर कोई भेदभाव न रखें क्यों कि सभी को सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है। पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फ्रैंक इस्लाम, मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आरती, पुष्प अर्पण तथा सांस्कृतिक नृत्य द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम द्वारा अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र, जेडी रामचेत, डीआइओएस चंद्रजीत यादव, बीएसए राकेश कुमार, प्राचार्य यूपी कालेज डा. नरेंद्र प्रताप, डा. सफी अंसारी, असफाक फैजान, फैयूद्दीन तैयब, डा. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, उप प्रबंधक डा. कृष्णमोहन त्रिपाठी, आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment