केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद् के सदस्य डॉ भक्तवत्सल ने किया उद्घाटन
निज़ामाबाद(आजमगढ़): होम्योपैथिक मेडिकल एसोशियन् आजमगढ़ द्वारा निज़ामाबाद नगर के रामचंदर सेठ के अहाते में रविवार को दिन में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 700 से ज्यादा लोंगो के विभिन्न रोंगो के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया गया और इलाज भी किया गया। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद् के सदस्य डॉ भक्तवत्सल ने किया। शिविर में डॉ राजेश तिवारी,डॉ राजकुमार राय, डॉ प्रभात यादव,डॉ चंद्र गुप्ता मौर्या, डॉ मनोज मिश्रा, डॉ देवेश दुबे,डॉ अजय गुप्ता,डॉ सुनीता गुप्ता,डॉ नीरज सिंह,डॉ मुस्ताक ,डॉ प्रसन्नजीत ,डॉ चंडी जीवन बनर्जी, डॉ मो0 शाबिर, डॉ मोबिन, डॉ एके राय आदि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ आहद ने शिविर को सफल बनाने वाले स्थानीय चिकिसको, नागरिको एव आये हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।

Blogger Comment
Facebook Comment