.

अंतरजनपदीय लूट गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में


आजमगढ़ : शुक्रवार की शाम पवई थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास वाहन चे¨कग अभियान के दौरान अंतरजनपदीय लूट गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। इस दौरान पकड़े गए लुटेरों का एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से जौनपुर जनपद से चुराई गई बाइक, 21 हजार 930 रुपये तथा 315 बोर के दो तमंचे व ¨जदा तथा खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने बताया कि पवई थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग  के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को संदेह होने पर रोका। तभी बाइक सवार युवक पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। बदमाश होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनकी घेरेबंदी शुरू की और दो बदमाशों को दबोच लिया।
इस दौरान उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान पवई थाना क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल करते हुए पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर व जौनपुर जिले में भी कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। गिरफ्तार बदमाशों ने बीते वर्ष तीन मार्च को पवई क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित पुल के पास अंबेडकर नगर जिले के व्यापारी विनोद कुमार को असलहे के बल पर एक लाख 61 हजार रुपये तथा एक बाइक लूटा था तथा इसी वर्ष 12 जनवरी को बसहीं असरफपुर गांव के पास बैंक से रकम निकालकर घर जा रहे श्रीराम यादव निवासी ग्राम कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र फूलपुर से इन्हीं बदमाशों ने एक लाख रुपये असलहे के बल पर लूट लिए।   एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के ऊपर जनपद के पवई, फूलपुर, कप्तानगंज, अहरौला के साथ ही अंबेडकर नगर व जौनपुर जिले में कई संगीन अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों में हरी प्रसाद मिश्र ग्राम उदयापुर रेहते व ओमप्रकाश हरिजन ग्राम तिघरा थाना क्षेत्र जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर के निवासी हैं। पुलिस को मौके से फरार रितेश उर्फ अमित उर्फ मोनू निवासी ग्राम नेवादा थाना जैतपुर जनपद अंबेडकर नगर की तलाश है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment