.

शबाना करेंगी पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन

दो दिवसीय आर्ट प्रदर्शनी 21 से
आजमगढ़। आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर द्वारा दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन शहर के सिधारी स्थित  श्री मंगलम होटल  में 21 व 22 फ़रवरी को किया जा रहा है। पेंटिंग प्रदर्शनी  के लिए महिला कलाकार अपनी कृतियों को अंतिम रूप देने में जी जान से लगी हुई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन शबाना आज़मी 21 फ़रवरी को अपराह्न 3 बजे करेंगी। इस  बार  महिला  कलाकारों  की कृतियों में  पहली बार बड़े पैमाने पर जनपद की सांस्कृतिक धरोहरों को  प्रदर्शनी के माध्यम से सामने लाया जा रहा है।फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में  23   महिला कलाकारों द्वारा निर्मित 65   कृतियों को प्रदर्शित करने की योजना है. इस प्रदर्शनी में  विशेष रूप से आज़मगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया जायेगा। जिसमें शिब्ली नोमानी, कैफ़ी आज़मी, राहुल सांकृत्यायन, चन्द्रमाँ ऋषि, दत्तात्रेय ऋषि, दुर्वाषा ऋषि के साथ ही निज़ामाबाद की कुम्भा कला मुख्य रूप से हैं .प्रदर्शनी में मधुबनी, वार्ली,यूरोपियन, लैंडस्केप, पोट्रेट, बेड सीट पेंटिंग , मॉडर्न आर्ट और स्केचिंग भी प्रदर्शित की जाएगी।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment