.

समाजवादी विकास पद यात्रा को ऊर्जा राज्यमंत्री ने झंडा दिखा रवाना किया

आजमगढ़ : वरिष्ठ समाजवादी नेता शंकर यादव द्वारा 30 जनवरी को बलिया से सैफई तक शुरू की गई समाजवादी विकास पद यात्रा को ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। मंत्री ने स्वयं यात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित बाबू विश्राम राय की प्रतिमा तक पद यात्रा भी। यहां पर शंकर यादव के साथ बाबू विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान  राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास किया है। सपा मुखिया ने आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विकास को सदैव ही प्राथमिकता दी है। इसी का कारण है कि आज आजमगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में सपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य लोगों को और भी स्पष्ट नजर आएंगे। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए अनर्गल प्रलाप कर सरकार को बदनाम किया जा रहा है। जनता सब जानती है। 2017 में सपा 2012 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर एसके सत्येन, डा. हरिराम सिंह  यादव, राशिद खान, रुद्र प्रताप अस्थाना, इम्तेयाज, रामअधार राजभर, जगदीश प्रसाद, ताराचंद राजभर, मौसी राजभर, अरविन्द  त्रिपाठी, मनोजआजमगढ़ : वरिष्ठ समाजवादी नेता शंकर यादव द्वारा 30 जनवरी को बलिया से सैफई तक शुरू की गई समाजवादी विकास पद यात्रा को ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। मंत्री ने स्वयं यात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित बाबू विश्राम राय की प्रतिमा तक पद यात्रा भी। यहां पर शंकर यादव के साथ बाबू विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान  राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास किया है। सपा मुखिया ने आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विकास को सदैव ही प्राथमिकता दी है। इसी का कारण है कि आज आजमगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में सपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य लोगों को और भी स्पष्ट नजर आएंगे। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए अनर्गल प्रलाप कर सरकार को बदनाम किया जा रहा है। जनता सब जानती है। 2017 में सपा 2012 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर एसके सत्येन, डा. हरिराम ¨सह यादव, राशिद खान, रुद्र प्रताप अस्थाना, इम्तेयाज, रामअधार राजभर, जगदीश प्रसाद, ताराचंद राजभर, मौसी राजभर, अर¨वद त्रिपाठी, मनोज सिंह  आदि शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment