.

रेनो इंडिया की अत्याधुनिक डीलरशिप सुविधा का हुआ उद्घाटन

रेनो इंडिया के नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन


आजमगढ़ :   रेनो इंडिया ने अत्याधुनिक डीलरशिप सुविधा का उद्घाटन सैय्दवारा में शनिवार को किया गया। इसके साथ ही पूरे भारत में रेनो का नेटवर्क 205 सेल्स आउटलेटस और 180 ऑज्टर सेल्स आउटलेस तक पहुंच गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राफेल ट्रेगुअर ने कहा कि हमारा लक्ष्य रेनो ब्रांड को भारत में निरंतर विस्तार प्रदान करना है। इस साल के अंत तक अपने नेटवर्क की उपस्थिति 240 डीलरशिप तक करनी है। रेनो क्विड को सितंबर 2015 में प्रस्तुत करने के साथ ही जिस तरह से ग्राहकों से उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली और उसकी बुकिंग का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। हमारा बढ़ता नेटवर्क ना सिर्फ रेनो कारों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा बल्कि ग्राहकों को भी ओनरशिप का बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। इस मौके पर हाजी इसरार, हाजी अनीश, मो. हासिम, मो. जफर, हाजी नसीरूद्दीन, हाफिज इरफान, विधायक गुड्डू जमाली, क्रिकेट संघ के सचिव एसके सत्येन, हकीम बेग, पप्पू प्रधान, मंजूर प्रधान, परवेज अहमद, राशिद, मु. आतिफ, आनंद गुप्ता, सत्येंद्र यादव आदि थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment