.

वृद्ध की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के वंशी बाजार के पास सोमवार को तड़के घर से टहलने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।  शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा ग्राम निवासी 65 वर्षीय निरंजन कन्नौजिया सोमवार की भोर में घर से टहलने निकला था। स्थानीय बंशी बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चार पुत्र बताए गए हैं। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोटवां गांव के पास सोमवार की भोर में ट्रक की चपेट में आ जाने से मोपेड सवार 55 वर्षीय रामाश्रय यादव घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में लिया है। स्थानीय  ग्राम कोठियां निवासी रामाश्रय यादव भोर में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आने वाले परिजन को लेने के लिए मोपेड से जा रहा था। कोटवा गांव के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया। भोर में टहलने निकले लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment