संत रविदास मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला
आजमगढ़ : संत रविदास की जयंती सोमवार को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वाहनों पर भव्य झांकियां निकाली गई। जगह-जगह आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने विचार रखें। भारतीय रविदास पार्टी की तरफ से संत शिरोमणि रविदास के 639वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिरोमणि ने समस्त मानवता के लिए कल्याणकारी लोक तांत्रिक समाजवाद की नींव रखी। शिक्षक श्रीराम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भक्ति आंदोलन के जनक थे। इस अवसर पर राजेन्द्र राम, सत्येंद्र कुमार, सत्य नरायन, डा. बालेंद्र राणा, गौतम भारतीय, ध्रुवचंद, आशीष पांडेय, बृजमोहन गोंड, राजेंद्र प्रसाद, केदारनाथ, शिवम राय आदि उपस्थित थे।
सरायमीर में प्राथमिक विद्यालय हाबू खां के प्रांगण में संत रविदास एवं डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समिति के तत्वावधान व विनोद कुमार के संयोजकत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों से सुबह नौ बजे तक झांकी के आने का क्रम शुरू हो गया था जो 12 बजे तक चलता रहा।
इसके बाद झांकियों के साथ जुलूस निकला जो नगर के निर्धारित रास्ते मवेशीखाना, पवई लाडपुर, चक कमालुद्दीन,चुड़िहार दक्षिणी, ठठेरी बाजार, नई बाजार, गड़वा, खरेवां मोड़, बैतुल उलूम, खुर्द कास्ता, रौजा अली आशकान, पठान टोला, पुराना थाना, चौक, महाजनी टोला से होता हुआ पुन: विद्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन एवं कृतृत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और बाह्य आडंबरों से बचने की सलाह दी।
वहीँ रानी की सराय में संत शिरोमणि रविदास की आकर्षक झांकी निकाल कर गोष्ठी में उन्हें याद किया गया। कोठिया, हमीदपुर, सेठवल, पंदहा, घाटीपट्टी, चकसेठवल आदि गांवों से ट्रैक्टर-ट्राली पर संत रविदास की आकर्षक झांकी सजा कर गाजे-बाजे के साथ पूरे बाजार में भ्रमण कर ब्लाक मुख्यालय स्थित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने पहुंची। गोष्ठी में वक्ताओं ने संत के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उधर, लालगंज तहसील स्थित अधिवक्ता संघ भवन में संत रविदास की जयंती वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेश पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। शुभारंभ संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद उनके जीवन पर अधिवक्ताओं ने विचार रखे। समरबहादुर ¨सह, हरि यादव, प्रसिद्धिनरायन ¨सह, अशोक कुमार अस्थाना, आनंद मोहन श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, स्वारथ, मंतराज, फौजदार, कैलाश ¨सह आदि थे।
चक्रपानपुर में रविदास जयंती पर चक्रपानपुर चौराहे पर चारों तरफ से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। संत रविदास के साथ-साथ कबीरदास, महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने समाज को नई दिशा दी। अध्यक्षता तुलसी राम तथा संचालन डीएन राम किया। इस अवसर पर सीताराम, मसालू यादव, गुल्लू यादव, कामता राम, खुरमुल्ली प्रधान, राम अधार राजभर आदि शामिल थे।
मुबारकपुर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में संतरविदास जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। शाम चार बजे से मुबारकपुर के चारों दिशाओं से अपने परम्परागत रास्तों से होते हुए पुलिस चौकी, कटरा, रोडवेज होते हुए शाम सात बजे अलीनगर स्थित संत रविदास मंदिर पर एकत्रित हुई। संत रविदास मंदिर पर मुबारकपुर के विधायक शाह आलम एवं पूर्व कबीना मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली भी जुलूस में शामिल रहे। यहां से सभी झांकियां अपने गन्तव्य को चली गईं।
झांकियों के जुलूस में सुरक्षा की ²ष्टि से थाना प्रभारी संतलाल यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ आगे एवं कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश पाठक एवं उपनिरीक्षक संजय यादव, राजीव यादव, पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

Blogger Comment
Facebook Comment