आजमगढ़। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को महिला अस्पताल में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिन्दगी की पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो बूथ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक बच्चों के माता-पिता से अपील किया कि अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई वर्षो से पोलियो का एक भी केस नहीं पाया गया है। लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस पाये जा रहे है इसलिए ऐतियात के दृष्टिकोण से पोलियो की दवा पिलायी जा रही है ताकि वायरस यहां न आने पाये। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि सघन पल्स पोेलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देते हुये अपने आस-पास पड़ोस के 0 से 5 वर्ष तक बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाये। एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मलिन बस्तियों, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में, रेलवे स्टेशन पर विशेष ध्यान देते हुये पल्प पोलियो की खुराक को 0 से 5 वर्ष तक बच्चों को अवश्य पिलाया जाये। इस अभियान की सफलता के लिये उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुये 0 से 5 वर्ष तक बच्चों को पोलियोरोधी दवा शत प्रतिशत पिलाया जाये। इस अभियान को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपर निदेशक डा. निरंकार सिंह नेकहा कि मण्डल के सभी जिलों में पोलियो वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। अभियान की सफलता के लिये अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गयी है। अभियान की सफलता के लिये अपील किया कि सबका सहयेाग अपेक्षित है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. चन्द्रेश चन्द्रा ने बताया कि अभियन का सफलता के लिये जनपद में 2402 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। 28 मोबाइल टीम, 50 ट्राजिस्ट टीम, 374 सुपरवाइजर, 4804 बूथ के लिये वैक्सीनेटर, 1185 फीमेल वैक्सीनेटर तथा 1185 डोर-टू-डोर पोलियो ड्राप पिलाने के लिये बनायी गयी हैै।उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिये जनपद अधिकारियों की विकासखण्ड वार ड्यूटी लगाई गयी है। जिसमें विकास खण्ड सठियां, रानी की सराय, मिर्जापुर, मुबारकपुर, जहानागंज के लिये डा. एके दूबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास खण्ड फूलपरु, अहरौला, पवई, मार्टीनगंज, महराजगंज डा. परवेज अख्तर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास खण्ड लालगंज, तरवां, ठेकमा, मेंहनगर, मोहम्मदपुर के लिये डा. वाईके राय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास खण्ड अजमतगढ, हरैया, बिलरियागंज के लिये एसएन सिंह तथा विकास खण्ड पल्हनी, अजमतगढ अर्बन, तहबरपुर, अतरौलिया, कोयलसा के लिये डा. संजय कुमार जिला प्रतिरक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुये पल्प पोलियो टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाये। जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 0 से 5 वर्ष तक बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का 6700072 के लक्ष्य के सापेक्ष 358901 बच्चों को दवा पिलायी गयी जो कि कुल लक्ष्य का 54 प्रतिशत है। यह लक्ष्य पिछले बार से एक प्रतिशत अधिक है। मेंहनगर में स्थिति ठीक नहीं पायी गयी प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहनगर से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस अवसर पर डा. परवेज अख्तर, डा. विनय कुमार यादव, डा. नीरज शर्मा, डा. यूबी चैहान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीके अग्रवाल, यूनीसेफ के शेषनाथ सिंह, के गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment