.

शहर के सभी तिराहों, चैराहों तथा सड़कों का होगा सौन्दर्यीकरण

 डीएम ने किया निर्माणाधीन चौराहो का निरीक्षण 


आजमगढ़। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को शहर के महत्वपूर्ण तिराहा नरौली, अग्रसेन चैराहा तथा सिधारी तिराहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण केे दौरान उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाया जायेगा। शहर के सभी तिराहों, चैराहों तथा सड़कों को चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। उन्होंने अग्रसेन चैराहे को सुन्दर बनाने के लिये चैराहे के चारो तरफ निरीक्षण किया तथा चैराहा सुन्दर से सुन्दर बने इसके लिये उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चैराहे के अगल-बगल मिट्टी का ढेर होने के कारण सम्बन्धित अधिकारी को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद को स्वच्छ तथा अतिक्रमण मुक्त बनाने में किसी भी प्रकार की कोर कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। जनपद आजमगढ़ मण्डल मुख्यालय है। मण्डल मुख्यालय को इस तरह से बनया जायेगा कि बाहर के लोग आये तो देखते ही कह दे कि हम मण्डल मुख्यालय पर आ गये है। नरौली तिराहे को इस कदर विकसित किया जायेगा कियहां जाम की समस्या बिल्कुल न होने पाये। उन्होंने कहा कि रेलिंग के बीच में कतारबद्ध आटो खड़े होगे और इधर-उधर आटो के खड़े होने पर आटो को सीज कर दिया जायेगा। उनके खड़े होने के लिये निर्धारित स्थल रहेगाउसी में आटो चालक अपने आटो को कतारबद्ध तरीके से खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि ठेला लगाने वाले तिराहे से दूर अपने ठेले को खड़ा करें ताकि तिराहे पर भीड़ न लगने पाये। नरौली पार्क को हरी घासों के माध्यम से सुन्दर से सुन्दर बनाया जायेगा ताकि पर्यटक यहां आकर पार्क को देखे। नरौली तिराहे के पार्क को दार्शनिक पार्क के रूप में बनाया जायेगा। पार्क के तीनों तरफ लोहे की ग्रिल लगायी जायेगी ताकि आटो सड़क पर न खड़ा होकर ग्रिल के अन्दर खड़ी रहे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विद्युत को निर्देश दिया कि सड़कों के चैड़ीकरण में बाधक बने सभी पोलों को सड़क के किनारे शिफ्ट करे। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नालों को बनवाना शुरू कर दें। इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम सभा धन्नीसराय में मतदान का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अमिनेश कुमार, डीएफओ एससी त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओमप्रकाश, सीओ सिटी केके सरोज, अघिशासी अभियन्ता जल निगम एसके सिंह यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment