.

अब हर शुक्रवार को होगा थानावार प्रशिक्षण



पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक आजमगढ दयानन्द मिश्र द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उत्तम टर्नआउट पर दो पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया एवं पुलिस लाईन व थानों से आये आरक्षियों को टियर स्मोक सेल, रबर बुलेट, हैंड ग्रेनेड, अश्रु गैस इत्यादि का परीक्षण करवाया तथा बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग थानों से फोर्स को बुलाकर पुलिस लाईन में प्रशिक्षित किया जायेगा । विभाग द्वारा देर शामअवगत कराया गया है कि जनपद के समस्त थाना छेत्र  में दिनांक-20/02/16 से 04/03/2016 तक 02 सप्ताह का फुट पेट्रोलिंग अभियान  चलाकर बाजार/माल/सर्राफा बाजार/बैक स्कूल/ कालेज/ विशेष रूप से बालिका कालेज/बस स्टैण्ड/टैम्पो स्टेण्ड/ रेलवे स्टेसन आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों ( मनचले व शोहदों, पान की दुकान पर खडे तथा गाडियों मे बैठे संदिग्ध व्यक्तियों ) की चेकिंग की जाएगी,
उपरोक्त अभियान का नेतृत्व SP/SP CITY/SP RA द्वारा विभिन्न स्थानो पर किया जाएगा !
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment