.

सुंदरीकरण का इंतेजार कर रहा रेश्मी नगर मुबारकपुर

आये दिन जाम से क्षेत्रीय जनता परेशान

मुबारकपुर/आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यदव के संसदीय क्षेत्र एक लाख से अधिक बुनकर आबादी वाला रेशम नगरी मुबारकपुर इन दिनों जाम की समस्या से बुरी तरह से जूझ रहा है। कारण है कि सघन आबादी वाले इस कस्बे की सड़कें एवं गलियाँ सकरी हैं इस के पश्चात भी सड़को की दोनों पटरियों पर अनधिकृत लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से स्थिति बेहद खराब है बार बार मुबारकपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन न ही जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । सबसे बुरी हाल कार्यालय नगर पालिका से लेकर बड़ी अर्जेंटी की है जहाँ सड़क पर चलना मुश्किल है । ज्ञात हो कि दूर दराज स्थानों से मुबारकपुर आने के लिए सठियांव - मुबारकपुर , जीनयनपुर एक ही मुख्य मार्ग है मुबारकपुर रोडवेज टैक्सी स्टैंड से लेकर नगर में जाने वाली सड़क को ठेले एवं फुटपात पर दूकान लगाने वालों ने कब्जा कर रखा है। स्थिति यह है कि आमने सामने से आने वाले दो पहिया वाहन का निकलना मुश्किल हो रहा है । जिसके चलते मात्र 500 मीटर की दुरी तय करने में पैदल वालों को भी घंटों का समय लगता है। 
अलीनगर चौराहा मुबारकपुर नगर का दूसरा विशेष चौराहा जाना व पहचाना जाता है । मुबारकपुर जीयनपुर रोड पर अली नगर से पूर्व मुबारकपुर गर्ल्स हाई स्कूल के मुख्य गेट पर एक दुकानदार द्वारा एक ट्रक गिट्टी गिरा दी गयी है जिससे छात्राओं को आनेजाने में काफी परिशानी हो रही है यदि वह संयम से न जाये तो किसी भी समय गिट्टी से फिसल कर गिर सकती हैं। नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटवाया न ही कभी कोई अभियान चलवाया जिससे हजारो हजार लोगों को जाम से राहत मिल जाये । यह समस्या कब तक दूर होगी पता नही। 
समस्या उठाने पर अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही मुबारकपुर के व्यपारियो एवं ऐसे अतिक्रमण वालों की मीटिंग बुलाकर समस्या का हल किया जायेगा जैसे जनपद मुख्यालय पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जाम की मुक्ति से हर सड़क चौराहे का सुंदरीकरण का प्रयास  किये है जल्द ही मुबारकपुर में भी ऐसा ही होगा। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment