.

प्रमुख सचिव हथकरघा ने बुनकर विपणन केंद्र का लिया जायजा


मुबारकपुर / आज़मगढ़ : बनारसी साडी निर्माण केलिए विश्वप्रसिद्ध क़स्बा मुबारकपुर में लगभग 13 करोड़ की लागत से तीन एकड़ क्षेत्र फल में बुनकरों के हितार्थ निर्माणाधीन बुनकर विपणन केंद्र मुबारकपुर का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को अपरान्ह तीन बजे प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रो उधोग व नियोजन अरुण कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया इस अवसर पर क़स्बे तथा आस पास के सैंकड़ो बुनकर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान बुनकरों ने सर्व प्रथम बिजली के बकाये को माफ़ करने की आवाज़ उठाई इस पर उन्होंने बिजली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी चाही इस पर सहायक निदेशक हथकरघा प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा 72 रूपये महीना प्रति पावरलूम बुनकरों को बिजली पहले से दी जारही है ।अब हथकरघा पर भी मात्र 72 रुपया सपा सरकार द्वारा कर दिया गया है इस पर पुनः उन्होंने पूछा कि बुनकर चाहे जितनी भी बिजली खर्च करे उसे मात्र 72 रुपया ही देना पड़ेगा इस पर सहायक निदेशक ने बताया कि मात्र एक किलो वाट बिजली के कनेक्शन पर ही यह सुविधा उपलब्ध है उससे अधिक बिजली खर्च करने वाले को अधिक चार्च देना पड़ेगा । यह सुविधा 20 पावरलूम तक मान्य है ।
जिसपर उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार द्वारा अप्रैल 2015 से लागू है इस के अंदर के बकाये को माफ़ किया जासकता है 2015 के पूर्व के बकाये पर बिजली विभाग तथा अन्य विभाग से संपर्क कर विचार विमर्श किया जायेगा । इस विपणन केंद्र में दो मंज़िला कुल 158 भव्य  दुकाने बनाई गयी है। जो कमिश्नर द्वारा 158 बुनकरों को आवंटित होगी । यह मंडलायुक्त के विवेक पर है कि वह आवंटन सार्वजनिक रूप से करते हैं या बन्द कमरे में। उन्होंने कहाकि यह बुनकर विपणन केंद्र बुनकरों के उत्थान के लिए बनाया जा रहा  है सरकार की मंशा है कि बुनकर को 100 रूपये देकर एक दिन मछली खिलाये जाने से बेहतर है कि उसे मछली पकड़ना ही सिखा दिया जाये जिससे वह रोज़ मछली खाता रहे। इस पर प्रमुख सचिव हथकरघा एवं नियोजन अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बनारसी साड़ी निर्माण के लिए मुबारकपुर का स्थान शासन की नज़र में बहुत अहम है पुरे उत्तर प्रदेश में मुबारकपुर ही ऐसा क़स्बा है जहाँ विपणन केंद्र बनाया जारहा है। इस की उपयोगिता देखने के पश्चात अन्य बुनकर स्थानों पर भी विपणन केंद्र खोले जाने पर विचार किया जायेगा । विपणन केंद्र के कुछ हिस्से पर एक ब्यक्ति द्वारा तथा कथित स्कूल खोल कर कब्ज़ा कर लिए जाने की बात बुनकरों ने उठाते हुए उन्हें मौका दिखाया जिसपर उन्होंने जिलाधिकारी से बात करने को कहा । जलपान के समय कुछ बुनकरों ने उन्हें लिखित मांग पत्र देने के साथ साथ उन्हें अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर डॉ अशोक कुमार सिंह , मुख्यविकास अधिकारी मनोज वर्मा , सीओ सदर योगेन्द्र सिंह , सहायक निदेशक हथकरघा मऊ क्षेत्र प्रदीप कुमार त्रिपाठी , परियोजन अधिकारी डीएस यादव , अवर अभियन्ता पी एस यादव , तहसील दार मन्टू राम , समेत मुबारकपुर के बुनकर नेता एवं काफी संख्या में बुनकर लोग मौजूद थे ।
  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment