.

ए आई एम आई एम ने अल्पसंख्यको को चेताया


निज़ामाबाद(आजमगढ़) शनिवार को नगर के मोहल्ला तेलीपुर में दरबारे जोहरा इमाम बारगाह के सामने ऑल इंडिया मजलिस एतेहादुल मुसलमीन के कार्यकर्त्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा की आज हमारा उपयोग,उपभोग दोनों हमारी कमियो के चलते प्रदेश की वर्तमान समाजवादी सरकार कर रही है जिसकी वजह कोई और नहीं खुद हम है आज हमारे नोजवानो को जेलो में ठूस दिया जा रहा है.  आज मुसलमान  विभिन्न फिरको ,राजनैतिक पार्टियो का दामन थामे है जिससे मेहनत तो हम करते है और फायदा राजनैतिक पार्टियाँ उठा रही है अभी प्रदेश के उपचुनाव बीकापुर में हमने एक छोटा सा प्रयोग किया सिर्फ अपनी कोम के लोगो को इकठ्ठा किये और वर्तमान सरकार को अपनी ताकत दिखा दिया।  उन्होंने अपील की  आप एक हो जाओ और सिर्फ अपनी  ताकत दिखा दो आने वाले समय में सरकार हमारी ही होगी।  उन्होंने अपनी पार्टी के बारे में लोगो को बताया की यूपी में हमारी जमात की संख्या चार करोड़ है और हमारा बजट मात्र 250 करोड़ है जबकि हैदराबाद तेलंगाना में हम 40 लाख है और हमारा बजट 1150 करोड़ है हमारे 7 एमएलए, 2 एमएलसी है पर वहाँ हमारी भलाई के लिए जो भी योजनाये है पूरी तरह से लगी है इसलिए आप यहाँ भी दलितों,मज़लूमो के बीच जाये उनकी समस्याओ को सुन कर निदान करने की कोशिश करे उस अवसर पर कलाम जिला उपाध्यक्ष, नदीम खान विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, आबिद खान, माज खान,सोफियांन खान,थे सम्मेलन का संचालन एहसान अहमद ने किया।
  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment