.

फ्रैंक इस्लाम अपने ननिहाल सरायमीर पंहुचे


सरायमीर (आजमगढ़) : जनपद के लिए आज फिर गर्व का दिन था जब अपनी माटी की खुशबू से अभिभूत ओबामा के करीबी और जाने-माने उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम अपने ननिहाल सरायमीर थाना क्षेत्र के कवरा गहनी पहुंचे थे। फ्रैंक ने जब अपनों के गले मिल कर हाथ मिलाया और नानी के घर को चूमा तो खुशीके आंसू सभी की आँखों में भर आये । लोगों ने इस घडी को ना भूलने वाला बताया।  फ्रैंक इस्लाम का दिन में 11 बजे कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन वह दोपहर बारह बजे अपने ननिहाल पहुंचे। सुबह से ही उनके सहयोगी व रिश्तेदार उनके इंतजार में पलक पावड़े बिछाए हुए थे। फ्रैंक इस्लाम भी अपने ननिहाल में लोगों से उसी अंदाज में मिले जैसे उन्हें यहां का कुछ भूला न हो। नाना के घर के दरवाजे पर पहुंचे तो इसे चूम लिए। कहा कि वह दिन याद है जब हम लोग इसी दरवाजे से आते-जाते थे और आज भी कुछ भी भूला नहीं है । वह अपने रिश्तेदार तलत फिरोज के घर में भी गए । यहाँ बैठ सभी का हाल चाल ले उन्होंने कहा  कि यहां आकर वह अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उनका अपने ननिहाल काफी लगाव है। इसके बाद दोपहर में वह रवाना हो गए। इस अवसर पर छोटे भाई फैज, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, नेयाज अहमद दाउदी, डा. अरशद जमाल आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment