.

हिन्दू संगठनों ने देशद्रोहियों की निकाली शवयात्रा


आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शुक्रवार को बड़ा गणेश मंदिर लालडिग्गी से देशद्रोहियों की शवयात्रा निकाली गयी। नगर के विभिन्न  मार्गों से होती हुई यह शवयात्रा कलेक्ट्रेट  पहुँची जहाँ उसका दाह संस्कार किया गया।
इस मौके पर महासंघ के प्रान्तीय मंत्री अरूण सिंह साधू ने कहा कि जे0 एन0 यू0 की घटना भारत  की एकता-अखण्डता एवं संप्रभुता  के खिलाफ एक बड़ी साजिश थी। माओवादी, नक्सलाइटों एवं इस्लामिक जेहादियों द्वारा देश के 18 विश्वविद्यालयों में एक नियम तिथि पर जे0 एन0 यू0 के दोषियों पर कार्यवाही का एक साथ विरोध इसका संकेत है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इनके साथ खड़ा होकर हियुवा नेता जगदम्बा बाबा ने कहा कि अभिव्यक्ति  की स्वतंत्रता के नाम पर भारत  विरोधी नारे लगाना और देश की बर्बादी तक जंग जारी रखने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।
हियुवा के जिला संयोजक हरिवंश मिश्र ने कहा कि वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर राजनैतिक दलों को, देश की एकता अखण्डता  अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में सर्वश्री विष्णुकान्त चौबे, दीपक सिंह, रामसकल चौहान, सन्तोष मिश्र, हलधर दूबे, दिनेश चौहान, प्रीतम सिंह, शिवदास यादव, आदित्य सिंह, सौरभ  गुप्ता आदि हिन्दू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment